हाल ही में भारत ने किस देश के साथ स्थानीय मुद्राओं में व्यापार सौदों का निपटान शुरू किया है
विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार भारत ने तंजानिया के साथ स्थानीय मुद्राओं में व्यापार सौदों का निपटान शुरू किया है।
भारत और तंजानिया की इस नई पहल से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
वर्ष 2022 में आरबीआई और भारतीय वित्त मंत्रालय ने बैंकों के शीर्ष प्रबंधन और व्यापार निकायों के प्रतिनिधियों को रुपये में निर्यात और आयात लेनदेन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया था।
- तंजानिया की राजधानी – डोडोमा तंजानिया की मुद्रा – तंजानिया शिलिंग।
भारत के किस एयरपोर्ट पर देश की पहली एलिवेटेड क्रॉस टैक्सीवे सर्विस की शुरुआत की गयी है?
- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देश की पहली एलिवेटेड क्रॉस टैक्सीवे (ECT) सर्विसकी शुरुआत की गयी है।
इसकी मदद से एयरपोर्ट की परिचालन दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलेगी।
यह दोहरी लेन ईसीटी सेवा 2.1 किलोमीटर की है जो एयरपोर्ट के उत्तरी और दक्षिणी एयरफील्ड को कनेक्ट करेगा।
प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता हैं?
वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और व्यक्तियों को शिक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस मनाने का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों से निपटने में सामूहिक प्रयासों को समझने और प्रोत्साहित करना है।
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम – Unleashing the power of gender equality: Uplifting the voices of women and girls to unlock our world’s infinite possibilities.
HAL ने लड़ाकू विमानों के लिए इंजन बनाने के लिए किस अमेरिकी कंपनी के साथ हस्ताक्षर किए
जीई एयरोस्पेस (जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस) :-
HAL ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लिए इंजन बनाने के लिए जून 2023 में अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हुआ था। इस समझौते के बाद, GE एयरोस्पेस और IIAL भारतीय वायु सेना के लिए जेट इंजन विकसित करने के लिए सहयोग करेंगे।
दरअसल, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस ऐसे देश हैं जिनके पास लड़ाकू विमानों के लिए विशेष इंजन बनाने में विशेषज्ञता है।
HAL:
एचएएल लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर का एक भारतीय निर्माता है।
- इसकी स्थापना 22 दिसंबर 1940 को हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट के रूप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के नाम से की गई थी।
बाद में 1964 में इसका नाम बदलकर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) कर दिया गया।
हाल ही में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 का ख़िताब किसने अपने नाम किया हैं?
रेड बुल के फार्मूला 1 रेसर मैक्स वेरस्टैपेन ने ब्रिटिश ग्रां प्री 2023 का टाइटल अपने नाम किया हैं।
यह लगातार उनका छठा ख़िताब है। वहीं मैकलेरन के लैंडो नॉरिस दूसरे स्थान पर रहे। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने तीसरे स्थान पर रहे।
- वेरस्टेपेन की पहली ब्रिटिश ग्रां प्री जीत ने रेड बुल को मैकलेरन की लगातार 11 रेस जीत के रिकॉर्ड ला दिया है।
संयुक्त राष्ट्र (UN)’ को तीन बार संबोधित करने वाली भारत की पहली सबसे कम उम्र की महिला कौन बनी है
दीपिका देशवाल को महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकारों पर भाषण देने के लिए उन्हें तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा आमंत्रित किया गया था
UN- United Nations
स्थापना – 24 oct 1945
मुख्यालय – न्यूयॉर्क (USA)
सदस्य देश 193
अध्यक्ष- एंटोनियो गुटेरेस
तीसरा विश्व हिंदू सम्मेलन का आयोजन कहा पर किया जाएगा
- तीसरा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस इसी साल नवंबर में होने जा रहा है।
इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और मां अमृतानंदमयी के साथ- साथ पूरी दुनिया से हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
• इसके साथ ही दुनिया के प्रमुख बौद्ध गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है।
किस राज्य में ‘अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना’ लॉन्च की जाएगी
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता मिलेगी।
दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
गुजरात
- राजधानी – गांधीनगर
मुख्यमंत्री -भूपेंद्र पटेल
राज्यपाल -आचार्य देवव्रत

वैश्विक शांति सूचकांक 2023 में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है
2008 के बाद से आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बन गया है।
शीर्ष 5 देश:
- आइसलैंड
- डेनमार्क
- आयरलैंड
- न्यूजीलैंड
- ऑस्ट्रिया
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे शांतिपूर्ण देशों में से सात यूरोप में स्थित हैं।
यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी की गई है।
इसमें 163 देश शामिल हैं, जिसमें भारत 126वें स्थान पर है।
- ग्लोबल पीस इंडेक्स किसी देश में हिंसा की उपस्थिति या हिंसा के डर जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए शांति के स्तर को मापता है।